चंदौसी: कस्बा नरौली में थाना बनिया ठेर के प्रभारी सचिन कुमार की अध्यक्षता में आगामी बकरा ईद को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च
बनियाठेर क्षेत्र के कस्बा नरौली में थाना प्रभारी सचिन कुमार की अध्यक्षता में बुधवार शाम 7:30 बजे के करीब भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया और पैदल गश्त की गई। इस दौरान पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक पोस्ट पर कार्रवाई की चेतावनी थी