जोकीहाट: जोकिहाट में दिल दहला देने वाली वारदात, युवक का गला रेतकर हत्या, शव टोल प्लाजा के पास मिला
Jokihat, Araria | Apr 22, 2026 जोकीहाट के बोरिया टोल प्लाजा के पास खेत में युवक सैबुल का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की आशंका है। मृतक हैदराबाद में मजदूरी करता था और तीन दिन पहले ही घर लौटा था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।