सोहागपुर: पुलिस जवानों ने बम स्कॉट की मदद से पोस्ट ऑफिस एवं पासपोर्ट कार्यालय की जांच की
शहडोल कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को लगभग 2:15 बजे नगर के पोस्ट ऑफिस एवं पासपोर्ट कार्यालय का बम स्कॉट की मदद से जांच की है,पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि हेड ऑफिस में मेल आया कि पासपोर्ट कार्यालय एवं पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ा दिया जाएगा जिसे लेकर प्रदेश भर में पासपोर्ट कार्यालय एवं पोस्ट ऑफिस की जांच की जा रही है।