सदर: सिगरा स्थित नगर निगम कार्यालय पर फेरी पटरी का धरना प्रदर्शन
वाराणसी के सिगरा स्थित नगर निगम कार्यालय पर आज फेरी-पटरी कारोबारियों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे फेरीवालों ने प्रशासन पर मनमाने तरीके से हटाने और उत्पीड़न का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए उन्हें रोज़गार से वंचित किया जा रहा है, जिससे उनके परिवारों के सामने रोज़ी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।