एकंगरसराय: सांसद ने हिलसा अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों का किया दौरा, जदयू पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिए कई दिशा-निर्देश
सोमवार को नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार हिलसा अनुमंडल के विभिन्न प्रखंड का दौरा किया। लोकसभा चुनाव के मध्य नजर जदयू पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया एवं पार्टी मजबूती को लेकर प्रखंड स्तर से लेकर बुथ स्तर तक कमेटी मजबूत करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री के द्वारा संचालित योजनाओं को लोगों को जानकारी देने के लिए भी कहा।