झुंझुनू: राजस्थान रोडवेज की अनुबंधित बस में रिटायर्ड सूबेदार के साथ झुंझुनू पुलिस लाइन के पास कंडक्टर ने की मारपीट
झुंझुनू के पुलिस लाइन के पास राजस्थान रोडवेज की अनुबंधित बस में शुक्रवार दोपहर 2: बजे के आसपास एक रिटायर्ड सूबेदार सुरेश से बस कंडक्टर और ड्राइवर द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है,रिटायर्ड सूबेदार ने बताया वो सीकर से झुंझुनू लौट रहे थे और RPF परीक्षा का एडमिट कार्ड दिखाए मगर ड्राइवर कंडक्टर ने मांनने से इनकार कर दिया और उनके साथ बदसलूकी कर मारपीट की