झुंझुनू: पहाड़ीला स्थित होटल में तोड़फोड़, मारपीट व लूटपाट के मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
झुंझुनू की उदयपुरवाटी थाना पुलिस ने पहाड़ीला स्थित द माउंटेन होटल एंड फैमिली रेस्टोरेंट में तोड़फोड़, मारपीट और लूटपाट की वारदात में मुख्य आरोपी राजेश सैनी उर्फ राजेश चिराणियां को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात में शामिल अन्य तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, तथा एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है।