करेली: बरमान सतधारा में वैशाख पूर्णिमा पर 1 लाख श्रद्धालुओं ने किया स्नान, सागर, रायसेन, दमोह समेत कई जिलों से भक्त पहुंचे
नरसिंहपुर जिले में नर्मदा नदी के घाटों पर वैशाख पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शुक्रवार सुबह से ही लोग घाटों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। अब तक तकरीबन 1 लाख श्रद्धालुओं ने नर्मदा में स्नान किया। बरमान के प्रसिद्ध सतधारा क्षेत्र में विशेष रूप से जनसैलाब देखा गया। यहां दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने नर्मदा में स्नान किया और पूजा-अर्चना के साथ