सदर: एनडीआरएफ की तत्परता से गंगा में डूब रहे युवक की बची जान, वाराही घाट पर सफल रेस्क्यू अभियान चलाया गया
Sadar, Varanasi | Jun 13, 2026 वाराणसी। गंगा नदी में डूब रहे एक युवक की जान 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ की तत्परता और त्वरित कार्रवाई सेसी बच गई। शनिवार सुबह वाराही घाट पर पिकेट ड्यूटी के दौरान एनडीआरएफ की टीम ने साहस और दक्षता का परिचय देते हुए कुछ ही मिनटों में सफल रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।