गाज़ीपुर: होटल मालिक के बेटे की देर रात गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बिंदु होटल के सामने बरसाईं गोलियां
गाजीपुर शहर के चर्चित बिंदु होटल के मालिक आलोक राय के बड़े बेटे विनीत राय उर्फ हनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि देर रात बाइक सवार बदमाशों ने होटल के सामने ही विनीत राय को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।