खुरई: गोदू विजयपुरा खरीदी केंद्र संचालक की गुंडागर्दी, किसान पर रिवाल्वर दिखाकर अनाज लूटने का आरोप लगाया
Khurai, Sagar | May 18, 2026 सोमवार खुरई के दर्जनों किसानों ने sdm के नाम का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर गोदू विजयपुरा खरीदी केंद्र संचालक पर कार्यवाही की मांग की है,दरअसल इस केंद्र पर किसानों से तुलाई के बदले पैसे लिए जा रहें हैं, निर्धारित तौल से अधिक अनाज तौला जाता है, प्रति बोरा 2 किलो अलग से लिया जाता है, किसान ने शिकायत की तो रिवाल्वर दिखाकर लूट का आरोप लगा दिया।