टापरी: किन्नौर जिला के टापरी में साईं बाबा के रथ का भव्य स्वागत, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
Tapri, Kinnaur | May 14, 2025 किन्नौर जिले के शांत एवं रमणीय क्षेत्र टापरी में साईं बाबा के रथ के आगमन पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। जैसे ही रथ टापरी पहुंचा, वातावरण श्रद्धा और भक्ति के रंगों से सराबोर हो गया। रथ के टापरी पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों और भक्ति गीतों के साथ इसका अभिनंदन किया। महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर रथ की परिक्रमा की और फूल-मालाएं अर्पित कीं।