सूरजपुर: राजीव भवन में कांग्रेस की अहम बैठक, संगठन की मजबूती पर जोर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह भी हुईं शामिल
रायपुर स्थित राजीव भवन में एआईसीसी के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने जिला कांग्रेस अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में सूरजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह भी शामिल हुईं। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।