टिब्बी: मिर्ज़ा वाली मेर में तेज अंधड़ के कारण घर में भड़की भीषण आग, दो गायें जिंदा जलीं, एक भैंस झुलसी
टिब्बी उपखंड क्षेत्र के गांव मिर्जावालीमेर चक 4 एमजेडडब्ल्यू में शनिवार को आए तेज अंधड़ के कारण मंगतूराम नायक के रिहायशी घर में अचानक भीषण आग लग गई। तेज हवाओं के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस दर्दनाक हादसे में बाड़े में बंधी दो गायों की जिंदा जलने से मौत हो गई।