बिजनौर: बिजनौर में रावली रपटे पर पानी में बह गए रविन्द्र का कई दिन बीतने के बाद भी नहीं मिला सुराग
Bijnor, Bijnor | Jul 14, 2026 बिजनौर में रावली रपटे पर रिश्तेदारी में जाते वक्त पानी में बहे रविंद्र का कई दिन बीतने के बाद भी सुराग नहीं मिल पाया है। मंगलवार सुबह 11:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार हल्दौर क्षेत्र के रहने वाले रविन्द्र शहजादपुर रिश्तेदारी में जा रहे थे। रावली रपटे पर पानी की तेज धार में बह गए थे।लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है।