बनमनखी: जिला भारती संतमत सत्संग की तैयारी तेज, बनमनखी में हुई आवश्यक बैठक
आगामी 3 एवं 4 नवंबर 2026 को बनमनखी अनुमंडल मुख्यालय में आयोजित होने वाले पूर्णिया जिला भारती संतमत सत्संग की सफलता को लेकर मंगलवार को सोनार पट्टी स्थित संतमत सत्संग आश्रम में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संतमत के पूज्य स्वामी विद्यानंद बाबा ने की। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं तथा विभिन्न समितियों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से