चांदवा: चंदवा में NH किनारे 11 हजार वोल्ट का तार मौत बनकर झूल रहा, विभाग बेपरवाह
चंदवा शहर के लाइन होटल पेट्रोल पंप के समीप NH किनारे ग्यारह हजार वोल्ट का हाई वोल्टेज बिजली तार खतरे को बड़ा कारण बन गया है।यह तार सड़क से महज सात से आठ फिट ऊंचाई पर झूल रहा है।जिससे कभी भी बड़ा दुर्घटना हो सकता है।ग्रामीणों ने मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे बताया कि इस मार्ग पर सैकड़ों छोटे बड़े वाहन गुजरते है।