भिनाय: कादेड़ा में ग्रामीणों ने 25 दिन में रसोई गैस सिलेंडर की मांग की, नायब तहसीलदार को CM, DM के नाम ज्ञापन सौंपा
Bhinay, Ajmer | Apr 28, 2026 कादेड़ा में मंगलवार को शाम 4 बजे ग्रामीणों ने शहरी तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी 25 दिन में रसोई गैस सिलेंडर देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री,जिला कलेक्टर,जिला रसद अधिकारी के नाम कादेड़ा नायब तहसीलदार अर्पिता चौधरी को ज्ञापन सौंपा।जिसमें कादेड़ा,खवास,काचरिया,पिपलाज,भराई,प्रानेडा,बडला,आमली के ग्रामीणों मौजूद थे।