मंदसौर: सीतामऊ पुलिस ने गुम हुए बालक को कुछ ही घंटों में परिजनों को सौंपा, मामला तीतरोद का
सीतामऊ थाना क्षेत्र के तीतरोद से लापता बालक भटककर महुवा गांव पहुंच गया। बोलने में असमर्थ होने से वह जानकारी नहीं दे सका। सूचना पर 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे थाने लाई। जांच में वह बनी गांव का निवासी निकला। परिजनों को बुलाकर बच्चे को सुरक्षित सौंप दिया गया।