मौदहा: मौदहा नगर में वैचारिक सत्र में विद्या भारती ने दूरस्थ, वनवासी एवं जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा का किया प्रसार
नगर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कालेज में चल रहे सरस्वती संस्कार केंद्र प्रशिक्षण वर्ग के चौथे दिन वैचारिक सत्र का प्रारंभ मां सरस्वती जी की वन्दना से हुआ। आये हुए अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य भारत सिंह द्वारा कराया गया। विद्या भारती द्वारा देश के दूरस्थ, वनवासी एवं जनजातीय क्षेत्रों में संचालित शिक्षा एवं संस्कार कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।