हिंदू स्वराज क्लब की ओर से सरदार चौक के निकट गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान गणेश की आराधना में भाग लिया। पूजा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई, जिसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।