अजयगढ़: पन्ना में दबंग टोल कर्मियों ने बीच सड़क पर ट्रैक्टर चालक को पीटा, चलते वाहन पर बरसाए पत्थर
Ajaigarh, Panna | Apr 13, 2026 अजयगढ़-पन्ना मार्ग पर आज सोमवार 13 अप्रैल दोपहर टोल नाका कर्मचारियों की गुंडागर्दी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12:30 बजे टैंट ढाबा के समीप टोल कर्मियों ने एक ट्रैक्टर चालक को रोककर उसके साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ गया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कर्मचारियों ने न केवल चालक को शारीरिक र