बांके बाज़ार: शेरघाटी में बड़ी कार्रवाई, 402 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार।
गया जिले के शेरघाटी उत्पाद थाना की टीम ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जबकि शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही हुंडई कंपनी की क्रेटा कार को भी जब्त कर लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई डोभी थाना क्षेत्र के घोड़ेरि