झालरापाटन: झालावाड़ बाल कल्याण समिति ने लावारिस बालक के स्वास्थ्य की जानकारी ली, बस में मिला बालक जनाना अस्पताल में भर्ती
बाल कल्याण समिति ने शनिवार शाम 5:00 बजे जनाना अस्पताल पहुंचकर बस में लावारिस हालत में मिले एक बालक के स्वास्थ्य की जानकारी ली। बालक को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। समिति के अध्यक्ष शिवराज सिंह हाडा और सदस्य गजेंद्र सेन ने अधीक्षक राधेश्याम बेरवा के साथ वार्ड प्रभारी से मुलाकात की। उन्होंने बालक के स्वास्थ्य संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त की।