सिरोही: अनियंत्रित ट्रक ने डिवाइडर फांदकर पलटा, हाईवे पर लगा लंबा जाम
Sirohi, Sirohi | Apr 26, 2026 पालड़ी एम थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। उथमण टोल प्लाजा के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए रॉन्ग साइड में जाकर पलट गया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही पालड़ी एम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तत्काल यातायात को नियंत्रित क