मुंबई के मरीन ड्राइव पर सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके को पुलिस द्वारा कुछ देर के लिए थाने ले जाने का मामला सामने आया है। दीपके का आरोप है कि उन्हें “चाय पिलाने” के बहाने थाने ले जाया गया और उनका समय बर्बाद किया गया, ताकि वे अगले दिन के प्रस्तावित प्रदर्शन के लिए लोगों से संपर्क न कर सकें।
हालांकि, मुंबई पुलिस ने दीपके को हिरासत में लिए जाने से इनकार किया है। पुलिस के मुताबिक, दीपके मरीन ड्राइव पर समर्थकों के साथ प्लेकार्ड लेकर मौजूद थे और पुलिसकर्मियों से बातचीत के बाद उन्हें थाने ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उन्हें जाने दिया गया।
यह घटनाक्रम 2 अक्टूबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रस्तावित सीजेपी प्रदर्शन से एक दिन पहले हुआ। पुलिस ने इस प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है।
#Breking #News #india #trending #viral
: - प्रदेश और संभाग की ताज़ा तरिन ख़बरे देखने के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज को फ़ॉलो ज़रूर करे।