गोहरगंज: सतलापुर के वार्ड-15 में 66 लाख से 30 साल पुरानी पाइपलाइन बदलने का काम शुरू, खुदाई शुरू
औद्योगिक नगर मंडीदीप के उपनगर सतलापुर में दशकों पुरानी पेयजल समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका ने 66 लाख रुपए की योजना पर काम शुरू कर दिया है। 30 साल पुरानी और जर्जर हो चुकी पाइपलाइनों को बदलने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर खुदाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस परियोजना के तहत वार्ड में 4 इंच व्यास की नई जीआई पाइपलाइन बिछाई जा रही है,