महसी: जंगली नाथ मंदिर में बृहद मेडिकल कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ग्रामीण हुए लाभान्वित
शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र के जंगली नाथ मंदिर ग्राम बस्थानवा में वन विभाग, इंस्पायर फाउंडेशन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वाधान में बृहद मेडिकल कैंप एवं पर्यावरण जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 500 से अधिक ग्रामीणों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभागीय वनाधिकारी सुन्दरेश, एसडीएम राजेश कैंथल मौजूद रहे।