इटावा: कलैक्ट्रेट में बढ़पुरा ब्लॉक के बुजुर्ग ने पेंशन कटने के बाद बहाली को लेकर गले में तख्ती डालकर किया प्रदर्शन
Etawah, Etawah | Jun 25, 2026 कलेक्ट्रेट में बढ़पुरा ब्लॉक के अंतर्गत डूंगरी गांव रहने वाले बुजुर्ग ने अनोखे तरीके से अपनी समस्या को लेकर गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे कचहरी पहुंचे थे।बुजुर्ग का आरोप है कि गलत सत्यापन करके उसको मृतक दर्शाकर वृद्धावस्था पेशन काट दी गई है जिसे पुनः चालू कराने के लिए पीड़ित बुजुर्ग देवलाल गले में तख्ती डालकर पहुंचे थे जो लोगो में चर्चा का विषय बना हुआ है।