चूरू: बागला खेल मैदान में आतिशबाजी के साथ 60 फीट के रावण का दहन, बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाया गया
Churu, Churu | Oct 20, 2026 चूरू शहर में मंगलवार को विजयादशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के बागला खेल मैदान में शाम को नगर परिषद की ओर से आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासी उमड़े। 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन देखने के लिए बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में उत्साह नजर आया। रंगारंग आतिशबाजी के बीच मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।