सफीपुर: सफीपुर तहसील दिवस में मिलीं 51 शिकायतें, उपजिलाधिकारी ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
Safipur, Unnao | Apr 4, 2026 सफीपुर तहसील सभागार में शनिवार को दोपहर 12 के करीब उपजिलाधिकारी शिवेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान कुल 51 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से राजस्व विभाग के दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए गए। शिकायतों में सर्वाधिक 22 मामल