शाहजहांपुर: राजकीय मेडिकल कॉलेज के बाहर मिला कालीन कारीगर का शव, पुलिस जांच में जुटी
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के बाहर रविवार देर रात एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की पहचान काशीराम कॉलोनी निवासी भगवानदास उम्र 45 के रूप में हुई।भगवानदास कालीन कारीगर थे। उनकी पत्नी ने बताया कि वह रविवार दोपहर करीब 2 बजे घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद रात में शव मिलने की सूचना पर वह मौके पर पहुंची