पिछोर: खोड़ चौंकी थाना भौंती पुलिस ने नाबालिग बालिका को 24 घंटे में किया दस्तयाब, बलात्कार के आरोपी को किया गिरफ्तार
शिवपुरी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना भौंती के अपराध क्रमांक 102/26 धारा 137 (2) बीएनएस की अपहृत को दस्तयाब किया गया, तथा पीड़िता के कथनों के आधार पर धारा 64(1), 64 (2) एम बीएनएस 5/6 पोक्सो एक्ट का इजाफा कर आरोपी अंकेश बघेल उम्र 21 साल निवासी ग्राम थाना अमोला को गिरफ्तार कर आज शुक्रवार दोपहर लगभग 3:30 बजे न्यायालय पेश किया गया।