जंदाहा: जंदाहा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, गैस की किल्लत व महंगाई के खिलाफ पीएम का पुतला दहन
कांग्रेस के राज्यव्यापी आह्वान पर रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को जंदाहा में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान चांद सराय हाट चौक के समीप कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजीत पंडित ने किया।