बड़हरा: सोहरा गांव में 8 साल के बच्चे की कुत्ते के काटने से हुई मौत, घर में मचा कोहराम
कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव निवासी ब्रह्मचारी चौधरी के 8 साल के पुत्र विनोद कुमार को एक माह पहले कुत्ता काट लिया था लेकिन परिजनों द्वारा कोई इलाज नहीं कराया गया था बच्चा एकाएक बेचैन होने लगा और कुत्ते की आवाज में बोलने लगा तो परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां बच्चा के इलाज के दौरान मौत हो गई।