कोटड़ी: कोटडी पुलिस ने बाइक से डेढ़ लाख चोरी करने वाले शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार
Kotri, Bhilwara | May 15, 2026 कोटड़ी थाना पुलिस ने एसबीआई बैंक से रुपए निकालकर सब्जी लेने रुके किसान की बाइक से डेढ़ लाख रुपए से भरा बैग चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी महावीर प्रसाद मीणा ने आज शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे बताया कि करीब 500 किलोमीटर पीछा कर मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से आरोपी सुमित सिसोदिया को पकड़ा। आरोपी बैंक के बाहर रेकी कर ग्रामीणों को निशाना बनाता