कुरसाकांटा: महलगांव में चौकीदार के साथ दुर्व्यवहार मामले में थानेदार पर कार्रवाई की मांग को दफादार संघ ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
चौकीदार दफादार संघ ने सोमवार को आपदा प्रबंधन मंत्री बिहार सरकार विजय कुमार मंडल के निवास बटराहा में महलगांव थानेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा. चौकीदार दफादार संघ के प्रमंडलीय सचिव सह जिला अध्यक्ष रामदेव पासवान ने बताया कि गत दिनों महलगांव थानेदार राजेश कुमार सिंह ने थाना के चौकीदार के साथ दुर्व्यवहार किया था. जिसे लेकर संघ ने विभाग के