कुरसाकांटा: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाई, चार तस्कर गिरफ्तार, जब्त हुए देसी कट्टा, दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल
शनिवार सुबह लगभग 4:30 बजे 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), बथनाहा के तहत बाह्य सीमा चौकी "डी" समवाय कुशमाहा की विशेष नाका टीम ने भारत-नेपाल सीमा के पास एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। यह छापेमारी बिसनपुर ब्रिज, कुशमाहा के समीप सीमा स्तंभ संख्या 176/1 के पास भारत की ओर लगभग 1.5 किलोमीटर अंदर की गई। कार्रवाई के दौरान चार भारतीय तस्करों को गिरफ्तार किया