बरेली: एसटीएफ बरेली यूनिट और बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने 65 लाख रुपए की अफीम के साथ चार तस्करों को किया गिरफ्तार
एसटीएफ यूनिट बरेली व बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए चार अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में अफीम बरामद की है ।जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 65 लाख रुपए बताई जा रही है।