कांके: कांग्रेस भवन में राज्यसभा चुनाव परिणाम पर कांग्रेस ने बीजेपी और आरजेडी के आरोप को बताया निराधार
Kanke, Ranchi | Jun 20, 2026 कांग्रेस भवन में शनिवार शाम करीब पांच बजे राज्यसभा चुनाव परिणाम पर कांग्रेस ने बीजेपी और आरजेडी के आरोप को निराधार बताया है। कांग्रेस ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल ने पूरी एकजुटता और अनुशासन के साथ महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया है तथा बिना किसी प्रमाण के विधायकों की निष्ठा पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है।