बुलंदशहर: कचहरी रोड स्थित जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय में समाजवादी महिला सभा की बैठक का हुआ आयोजन
बुलंदशहर कचहरी रोड स्थित जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय में समाजवादी महिला सभा की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महिला सभा की मंडल प्रभारी राज देवी चौधरी व किरण कालिया मौजूद रहीं। जहां फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया। बैठक का संचालन मीना सिरोही ने किया। इस अवसर पर दर्जनों की संख्या में महिला सभा की कार्यकर्ता मौजूद रहीं।