अकबरपुर: अकबरपुर में जनगणना की तैयारी तेज, वार्ड 6 में घरों की नंबरिंग शुरू
आगामी जनगणना को लेकर बुधवार को 11:00 बजे अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बलिया बुजुर्ग पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 6 में जनगणना कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर मकानों की नंबरिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह प्रक्रिया जनगणना के प्रथम चरण के तहत की जा रही है, जिससे क्षेत्र के प्रत्येक घर और परिवार का सटीक विवरण दर्ज किया जा सके।