डुमरी: बच्ची की निर्मम हत्या के विरोध में घटवार घटवाल आदिवासी महासभा ने डुमरी में निकाला कैंडल मार्च
Dumri, Giridih | Apr 1, 2026 विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची की बेरहमी से हत्या किए जाने के विरोध में घटवार घटवाल आदिवासी महासभा ने डुमरी में बुधवार शाम करीब 6:30 बजे कैंडल मार्च निकाला।सैकड़ों आदिवासी महिलाएं,पुरुष व युवा मोमबत्तियां व बैनर लेकर “हजारीबाग की बेटी को न्याय दो”, “हत्यारे को गिरफ्तार करो” और “फांसी दो” के नारे लगाते हुए चले।नेतृत्व महावीर सिंह ने किया।