जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव कुकरीखेड़ा निवासी रवि कुमार के साथ शनिवार देर रात लूट की वारदात हो गई। पीड़ित के अनुसार 21 फरवरी की रात करीब 11:30 बजे वह गांव कल्यानपुर चक्रतीर्थ से दावत खाकर अपनी मोटरसाइकिल से वापस कुकरीखेड़ा लौट रहा था। रवि कुमार ने बताया कि गांव उगनपुर से आगे निर्माणाधीन हाईवे पर पुलिया के पास तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवार पीछे से आए