निम्बाहेड़ा: निम्बाहेड़ा में सूने मकान को बनाया निशाना, 20 लाख की बड़ी चोरी CCTV में कैद हुए दो शातिर बदमाश
मंगलवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निम्बाहेड़ा सदर थाना क्षेत्र में साकरिया ब्रिज के पास एक सूने मकान में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाश गृह स्वामी चतुर्भुज कुमावत के घर से करीब 12 लाख रुपए नकद और 8 लाख रुपए के जेवरात चुरा ले गए। घटना उस वक्त हुई जब परिवार मंदिर गया हुआ था। सीसीटीवी फुटेज में दो आरोपी घर में घुसते और महज 20 से 25 मिनट में