बेगूसराय: बेगूसराय के सदर अस्पताल में विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन
बेगूसराय के सदर अस्पताल में आज विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।इस दौरान विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर पत्रकार सहित कई लोगों ने अपना ब्लड डोनेट कर गरीबों के नाम किया।इस दौरान सदर अस्पताल के उपाधीक्षक संजय सिंह ने कहा कि आज विश्व रक्तदाता दिवस है। हम लोग हर साल 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के रूप में मनाते हैं।