रातू: लोकतंत्र बचाओ अभियान की चुनाव आयोग से मांग हटाया जाए धर्म विशेष के झंडे और बैनर
Ratu, Ranchi | Apr 10, 2024 लोकतंत्र बचाओ 2024 अभियान के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज बुधवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार से मिलकर मांग की कि शहर से धर्म विशेष के झंडे और बैनर हटाये जाएं। अभियान ने कहा है कि राज्य में बिना धार्मिक व राजनैतिक हस्तक्षेप के निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव हो।