रातू: लैंड रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण करने अधिकारियों की टीम पहुंची रांची
Ratu, Ranchi | Apr 8, 2024 3 अप्रैल गुरुवार को देर रात रांची समाहरणालय स्थित जिला रिकॉर्ड रूम में दस्तावेजों की चोरी हुई। जिला रिकॉर्ड रूम के खिड़की तोड़ चोर रिकॉर्ड रूम में घुसे और दस्तावेजों की चोरी की थी। 4 अप्रैल की सुबह को इसकी सूचना अधिकारियों को मिली जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आज अधिकारी मौके की जांच करने पहुंचे।