रातू: विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा परिसर में पूर्व ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किया
Ratu, Ranchi | Apr 5, 2024 पूर्व ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने विधानसभा परिसर में पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किया। कहा की झारखंड गठन के बाद उन्होंने राज्य को दिशा देने का काम किया। राज्य के लिए किए गए कार्य आजीवन हमारे जहन में रहेगा। लालचंद महतो के निधन से मर्माहत हूं। झारखंड के इतिहास में उनका नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।