घोड़ाडोंगरी: विधायक गंगा उइके बैलगाड़ी पर सवार होकर पहुंची गांव, अनोखे अंदाज का वीडियो वायरल
गुरुवार सुबह 9 बजे से घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे ‘गांव-बस्ती चलो अभियान’ के तहत बैलगाड़ी पर सवार होकर अपनी विधानसभा के एक गांव में पहुंचती नजर आ रही हैं। विधायक का यह सादगीपूर्ण और पारंपरिक अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।